फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मोदी सरकार द्वारा सामान्य के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ₹143 की वृद्धि किए जाने पर सरपंच ग्राम पंचायत बोड़की एवं अध्यक्ष तहसील साहू समाज श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार हैं। विशेषकर किसानों की, श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था की धुरी कृषि है अगर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तो वह प्रोत्साहित होंगे और जिससे देश की अर्थव्यवस्था ही मजबूत होगी श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के पिछले 9 वर्षों में धान (सामान्य) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 61% की वृद्धि हुई है वर्ष 2014-15 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1360 था जो वर्ष 2023- 24 7 दिन को की गई घोषणा के अनुसार 2040 में 143रु कि वृद्धि में 2183 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है रामजी साहू ने कहा कि बड़ी बात यह है कि इन 9 वर्षों में किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़वाने किसी प्रकार का आंदोलन नहीं करना पड़ा यह आंकड़े और परिस्थितियां बताते हैं कि पर्याप्त है कि मोदी सरकार किसानों के हित के प्रति किस कदर चिंचित है।
There is no ads to display, Please add some


