बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत खैन्दा (ख) में आयोजित सामुदायिक भवन, सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कसडोल विधायक शामिल हुई।ग्राम सरपंच वीरेंद्र बहादुर कुर्रे की विकास कार्यों के प्रति रुझान एवं सक्रियता के चलते गॉव में विकास की गंगा बहना चालू है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण शुक्रवार 9जून को देखने को मिला सरपंच के आमंत्रण पर विधायक एवं संसदीय सचिव ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुल 49.30 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जिसमें सामुदायिक भवन निर्माण (9.00लाख), सीसी रोड निर्माण (8.00 लाख), कुर्मी भवन के पास शेड निर्माण एवं कांक्रीटीकरण (5.00लाख) रंगमंच निर्माण (3.00लाख) का भूमि पूजन एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान (लागत 9.30 लाख) , मंगल भवन निर्माण (5 .00 लाख) व अमृत सरोवर जीर्णोद्धार कार्य (लागत 10 लाख) का लोकार्पण शामिल है। सरपंच के सक्रियता एवं जनहितैषी विचारों से जंहा ग्राम वासी प्रभावित है वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी एक अलग उत्साह रहता है।वैसे वीरेंद्र बहादुर कुर्रे की बात की जाए तो बहुत सरल सहज मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति होने के साथ साथ हमेशा गॉव के विकास में सार्थक पहल करने वाले व्यक्ति के श्रेणी में नाम शुमार है।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवीलाल बारवे जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू जनपद सदस्य वीरेंद्र बहादुर कुर्रे सरपंच खैन्दा ,रूपचंद मनहरे प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस जीवन साहू सोसायटी अध्यक्ष खैरा कृतराम वर्मा राजेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष सेवा दल मनाराम पटेल सरपंच भालुकोना पिंटू साहू सुशील तिवारी सहस राम वर्मा उपसरपंच त्रिभुवन वर्मा मनोज साहू बसंत गायकवाड़ मंजुलता वर्मा प्रिया वर्मा मुन्ना वर्मा फिरंता निर्मलकर विष्णु कुर्रे ओमप्रकाश वर्मा कमलेश साहू नर्मदा वर्मा अघनु केंवट सुशील वर्मा गुहाराम केंवट दुखित वर्मा लतेल वर्मा इंद्रकुमार वर्मा भैया राम डहरिया गोवर्धन वर्मा पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


