फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना अंतर्गंत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामगांव में गोबर खरीदी का शुभारंभ सरपंच अरुण सिन्हा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे ने शासन के मतवपूर्ण योजना गोबर खरीदी कर खाद की उपयोगिता के बारे में बताया साथ ही महिला समूहो को रोजगार मिल रहा है इस संबंध में जानकारी बताया गया। सरपंच ने कहा कि गांव के विकास के लिए ग्राम वासी के साथ सभी गांव के विकास के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ भी सभी को मिले ऐसा मैं चाहता हूं। इस दौरान साथ में गौठान समिति के अध्यक्ष चंद्रिका साहु, जनपद सदस्य राजबाई दीवान, सरपंच अरुण सिन्हा, उप सरपंच सोहद्रा बाई साहु, पंचगण ललिता ध्रुव, सुखम दीवान, उमेश्वरी साहु, जानकी यादव, लक्ष्मी साहु, सचिव गौकरण साहु, पशु चिकित्सा अधिकारी जीवन लाल दीवान, भगेलु राम साहु, गौठान समिति के सभी सदस्य गण महिला समुह के सभी सदस्य गण के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some


