बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आज पलारी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल से सौजन्य भेंटकर समाज द्वारा आगामी दिनांक 18 जून को बलौदाबाजार में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सतनामी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किए। जिसे श्री अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार कर आने हेतु अपनी सहमति दी एवं इस तरह के आयोजन के लिए सतनामी समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी। आज के इस अवसर पर प्रदेश सतनामी समाज गिरोधपुरी धाम के प्रदेश अध्यक्ष पी. डी. जहरीले सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


