बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश आव्हान पर पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सोमवार को रायपुर बूढ़ातालाब बिजली आफिस चौक में जंगी सभा का आयोजन कर पीएससी में घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोला । राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में युवाओं ने हल्ला बोलते हुये मुख्यमंत्री भवन का घेराव करते हुये भपेश बघेल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किये । भाजपा मंडल संडी के सैकड़ों युवाओं ने भी मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु के नेतृत्व में इस आंदोलन में शामिल होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा चावल घोटाला, गोबर घोटाला, डामर घोटाला, कोयला घोटाला जैसे अनेक घोटाले में लिप्त कांग्रेस सरकार पीएससी घोटाला कर प्रदेश के नौजवान युवा एवं शिक्षित बेरोजगारों को ठगने और छलने का काम कर रही । मुख्यमंत्री भपेश बघेल लगातार अपने करीबी रिश्तेदार, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को सरंक्षण देकर अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है । आने वाले समय मे प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को युवा कभी माफ नही करेगी । आंदोलन में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, महामंत्री मुकेश साहू, हिमांशु वर्मा, खिलेन्द्र साहू, डागेश्वर वर्मा, दीपक कमल, प्रमोद वर्मा, कामेश्वर साहू, कमल नारायण साहू, डागेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, लीलाधर साहू, भरत वर्मा, संतराम साहू, दयाराम साहू, राजू साहू, किशन मनहरे, हरबंश मिरी, महेन्द्र महिलांग, भानसिंह ध्रुव, दिलीप यादव, केजराम महेश्वर, अभिराम साहू, पुनीत साहू, बीरसिंह साहू, खिलावन निर्मलकर, खिलेन्द्र साहू, नेतराम पटेल, दीपक यादव, अरविंद साहू, शिवा मनहरे, अजय वर्मा, प्रमोद फेकर, सुनील साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


