फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “एक विश्व एक स्वास्थ्य” तथा “हर घर आंगन योग” थीम पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवदास बंजारे के मार्गदर्शन में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इंडियन रेड क्रॉस एवं नेक प्रकोष्ठ फणिकेश्वर के साथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा निर्देशित कंडिका अनुसार स्वयंसेवकों द्वारा कालेज परिसर में योग दिवस का सामूहिक प्रदर्शन किया गया तथा स्थानीय लोगों में योग जागरूकता हेतु योग जागरूकता रैली महाविद्यालय की क्रीड़ा परिसर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत फिंगेश्वर के प्रमुख चौक चौराहों पुराना बस स्टैंड मंडी होते हुए पूरे नगर तक निकाला गया। तत्पश्चात संस्था में योग प्रदर्शन एवं योग व्याख्यान योग पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच योग प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा योग दिवस के 15 दिन पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ संपादित योग क्रियाओं का पीपीटी एवं मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। योग प्रदर्शन एवं योग व्याख्यान में स्वयं सेवक भारती साहू एवं हेमा पारघी ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल की। योग पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वयंसेवक तेजस्विनी ध्रुव एवं धनेश्वरी साहू ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल की। छात्र छात्राओं के बीच योग प्रदर्शन प्रतियोगिता में स्वयंसेवक उमेश साहू एवं मनीषा साहू ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किए। इसी तरह योग दिवस की 15 दिन पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ संपादित योग क्रियाओं मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवक नोमेश्वरी साहू एवं नीतू साहू ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित किया इस विशेष योग में दल प्रमुख गुलाब सिन्हा खेमलता सोनकर तथा वर्षा मांडले दीवा संगठक टेमन साहू नेहा साहू मीडिया प्रभारी गोविंद यादव तथा हर्ष घृतकुमारी निशा साहू खोमेश्वरी साहू दीप्ति हरीश खगेश्वरी खिलेश्वरी साहू डीगेश्वरी साहू नीलम रात्रे अंबिका यादव यामिनी निषाद झुमेश कुमार आदि स्वयंसेवकों ने सहभागिता दी। यह जानकारी रासेयो के सुपर सीनियर चीतेश्वर साहू एवं प्रेस विज्ञापित प्रभारी हेमा पारघी व पवन साहू ने दी।
“एक विश्व एक स्वास्थ्य” तथा “हर घर आंगन योग” थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक दिवसीय विशेष योग” शिविर का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



