गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभावांछित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम जामगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड फिंगेश्वर सहित आसपास के अन्य गांव के लोग भी पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हुए शिविर में शामिल। अकाश छिकारा ने कहा कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं और मांगों से राहत दिलाना है। जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसमें लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में ग्रामीणों से कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे वरिष्ठ नागरिक भावसिंग साहू स्थानीय जनप्रतिनिधियों जाकिर खान सहित जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव एसडीएम नवीन भगत जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे। सक्षम योजना के तहत पूर्णिमा और दुलेश्वरी को मिलेगा दो लाख रुपए का ऋण स्वरोजगार स्थापित करने में मिलेगी मदद। जिला जन समस्या निवारण शिविर में दो महिलाओं को मौके पर ही ऋण स्वीकृत का लाभ दिया गया। इनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने योजना के तहत दो लाख रुपए की ऋण स्वीकृत दी गई। ऋण स्वीकृत होने से बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी। आजीविका विकसित होने से इन महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इनमें जामगांव निवासी विधवा पूर्णिमा साहू एवं परित्यक्ता दुलेश्वरी सिन्हा शामिल है। महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ऋण देते हुए बताया की पूर्णिमा साहू आटा चक्की का स्वरोजगार एवं दुलेश्वरी सिन्हा फल दुकान संचालित करने के लिए आवेदन दिए थे। दोनों महिलाओं को सक्षम योजना के तहत दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा संचालित सक्षम योजना के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक व स्वावलंबी बनाने ₹2 लाख तक की ऋण देने का प्रावधान है। शिविर में राशन पेंशन आवास एवं अन्य योजनाओं दी गई जानकारी। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मौजूद लोगों को सभी विभागों द्वारा संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को राशन कार्ड पेंशन संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को राशन कार्ड पेंशन प्रकरण आवास योजना किसान सम्मान निधि राजीव गांधी किसान न्याय योजना राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना श्रम विभाग मनरेगा स्वास्थ्य विभाग डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहयता योजना महिला एवं बाल विकास विभाग उद्यानिकी विभाग राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार से दी गई। साथ ही योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



