पालकी में सवार होकर महालक्ष्मी गुडिंचा घर महाप्रभु से भेंट किये
अमलीपदर/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। धर्म नगरी ग्राम अमलीपदर में चल रहे पवित्र रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत आज दिन शुक्रवार को श्री मंदिर में हेरा पंचमी बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर श्री मंदिर में गांव के समस्त माता बहन श्री मंदिर में उपस्थित होकर मां महालक्ष्मी जी को पुजन अर्चना कर के पालकी में बिठाया गया और सभी एक साथ जयघोष करते हुए पालकी लेकर श्री गुडिंचा मंदिर प्रस्थान किये जहां पं युवराज पांडेय द्वारा महालक्ष्मी की पुजन अर्चना स्वागत किया गया महराज जी ने कहा कि नारियों के सम्मान हेतू ही हेरा पंचमी का आयोजन किया गया है यह परम्परा श्री पुरी धाम में भी आदि काल से चला आ रहा है और यहां अमलीपदर में श्री जगन्नाथ मंदिर के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया है पं युवराज पांडेय ने बताया कि पुराणों में भी कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवतागण विराजमान होते है
फिर इसी तरह मां महालक्ष्मी महाप्रभु से भेंट किये जहां मां महालक्ष्मी श्री प्रभु को गुडिंचा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और आकाश मार्ग से दिव्य वर्षा की छड़ी गिरी मानो आकाश से देवराज इन्द्र भी इस मिलन पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं तत्पश्चात उनके दिव्य भेंट के पश्चात महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया और मां महालक्ष्मी जी की पालकी वापस श्री मंदिर के लिए प्रस्थान हुई।
There is no ads to display, Please add some


