विकास कुमार यादव
बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ही चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है. रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मंच से छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम ने विधायक बृहस्पति सिंह पर जमकर निशाना साधा और साथ ही रामानुजगंज विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर दिया है. क्या भाजपा से रामविचार नेताम को रामानुजगंज विधानसभा से टिकट मिलेगा या फिर पार्टी किसी दुसरे चेहरे पर भरोसा करेगी नेताम के समर्थक भी उनके टिकट देने की मांग कर रहे हैं.
भाजपा के कद्दावर आदिवासी चेहरा हैं नेताम
रामविचार नेताम भाजपा के कद्दावर आदिवासी चेहरा हैं जिनकी पहचान प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक है. नेताम छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. रामविचार नेताम सन 1990 से लेकर 2013 तक विधायक रह चुके हैं. छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी उस दौरान अहम मंत्रालय के मंत्री भी रहे हैं. पहले यह विधानसभा पाल के नाम से जाना जाता था.
टिकट की दावेदारी
रामानुजगंज विधानसभा में पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा है और बृहस्पति सिंह विधायक हैं भाजपा में टिकट के कई दावेदार हैं लेकिन रामविचार नेताम रामानुजगंज में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं टिकट के सबसे मजबूत दावेदार भी हैं हालांकि पार्टी किसे टिकट देकर प्रत्याशी बनाएगी यह तो आने वाले समय ही बताएगा.
There is no ads to display, Please add some


