फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल विभाग आदेशानुसार 28 जून को शासकीय प्राथमिक शाला भेंड्री संकुल केंद्र लोहारसी में बरसात की पहली रिमझिम पुहारो के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कक्षा पहली के लिए चिन्हअंकित 26 में नव प्रवेशी के लिए 8 बच्चों का चंदन वंदन गुलाल लगाकर स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया साथ ही उपस्थित 70 बच्चों का भी स्वागत कर मुंह मीठा करा कर अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री सुपोषण योजना के तहत मध्यान भोजन में खीर चावल दाल आलू चना की सब्जी परोसा गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा शिक्षा विभाग के चलाए जा रहे योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। निशुल्क गणवेश पाठक राज्य छात्रवृत्ति निशुल्क काफी साईकिल प्रयास विद्यालय जवाहर उत्कर्ष योजना एकलव्य आवासीय योजना नवोदय विद्यालय सुघघर पढ़ाईवया छलांग अंगना म शिक्षा योजना की जानकारी दिया गया। साथ ही इस वर्ष नवोदय विद्यालय के कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयनित खुशबू साहू के बारे में जानकारी दिया गया। सत्र प्रारंभ के साथ विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की तैयारी निरंतर करवाने पलकों को आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा किया गया आशिवर्चन के रूप में संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे योजनाओं का प्रशंसा करते नव प्रवेश बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामनाओं के साथ अच्छे से पढ़ाई कर अपने मां-बाप शिक्षक एवं ग्राम का नाम को गौरवान्वित करने आहवान किया। कार्यक्रम को भोज राम साहू वेद लता गोस्वामी द्वारा संबोधित करते हुए शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के कार्य करते हुए बच्चों को निरंतर विद्यालय आने प्रेरित किया गया। आभार प्रदर्शन शिक्षक लेख राम निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक लाल जी सिन्ना टीकू राम ध्रुव प्रदीप कुमार साहू का अमूल्य योगदान रहा। रिमझिम फुहारों के बाद शाला में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी गरिमा में उपस्थिति देने वालों में सरपंच मोहन लाल साहू शाला समिति के सदस्य गण वेद लता गोस्वामी तारा साहू लक्ष्मी यादव चित्र रेखा यादव ऐशुबाई साहू भगवती साहू गोदावरी साहू उर्मिला साहू भोज राम साहू रुपेशवर साहू थनेश साहू तनत साहू एवं सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



