अविनाश वाधवा
उड़ेला (गंगा प्रकाश)। जिला बलौदा बाज़ार के सिमगा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा के के नायक का 59 वा जन्मदिन निगम सदस्य सतीश अग्रवाल छ:ग शासन के कार्यालय में केक काटकर मिठाईयां बाटकर धूमधाम से मनाया गया नायक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दूरभाष के माध्यम से एवम छत्तीसगढ़ केंद्रीय मनवा कुर्मी के अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने बधाई दी जन्म दिन के अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक एवम सामाजिक सम्मनीय लोग उपस्थित हुए के के नायक ने सबकी शुभकामनाओं को अपना आशीर्वाद माना और कहा कि आप लोगो का आशीर्वाद ही मेरा सम्मान है आप लोगो की सेवा एवम सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, निगम सदस्य सतीश अग्रवाल,आलोक मिश्रा, शैली भाटिया, बसन्त आदिल, रमेश घृतलहरे, लखन वर्मा,अरुण यदु, वीरेंद्र कोसले, चंद्र कुमार साहू, दशरथ चंद्राकर, हिम्मत शर्मा,सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।



