फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम वासिन में छह माह पहले पूर्व सरपंच शकुन सोनी एवं पूर्व उपसरपंच राजू सोनी की लगातार अनियमितता भ्रष्टचार एवं सभी पंचों के साथ दुर्व्यवहार के कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सरपंच एवं उपसरपंच पद से हटा दिया था। पद हटने के बाद 18 पंचों द्वारा अन्नपूर्णा पटेल को कार्यवाहक सरपंच के रूप में चयन किया गया। कार्यवाहक सरपंच का कार्यकाल 6 महीने पूर्ण होने पर सरपंच पद के लिए उपचुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अन्नपूर्ण पटेल 8 पोलिंग बुथ 5 पोलिंग बूथ में लगातार बढ़त बनाकर एक तरफा सरपंच पद के लिए विजई रहे। सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन डाले थे। जिसमें अन्नपूर्णा पटेल को सबसे ज्यादा बहुमत मिला इस जीत में पंच रेखा ओगरे तुलास रात्रे रोशन डहरिया खुमन प्रजापति देवआनंद साहू सोहन साहू संतोष पटेल सोहद्रा रात्रे हेमंत बंजारे प्रमिला साहू धनेश्वरी ध्रुव वरिष्ठ नागरिक देवनाथ साहु रामविशाल ओगरे याद राम साहू लेखु साहू शारदा साहू नेतराम साहू उमेश सिंह दिनेश साहू नारद साहू कुन्जू पटेल टीकू साहू अवध कुंभकार घासी साहू लेखु सेन ओम प्रकाश साहू एवनदास पुर्रे योगेश यादव खेमन साहू संतोष साहू रामा साहू जीवन बनर्जी भोज साहू के साथ समस्त ग्राम वासियों ने पद जीत के लिए बधाई दिए।
There is no ads to display, Please add some


