फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के किसानों को बीज ग्राम योजना के अंतर्गत सुगंधित धान दुबराज सलेक्शन एक बीज का वितरण किया जा रहा है वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड फिंगेश्वर ने बताया कि यह किसी एक सुगंधित किस्म है जनपद कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष जगदीश साहू ने बताया कि वर्तमान की तिथि को देखा जाए तो कृषकों ने सुगंधित धान की खेती बहुत कम कर दी है। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा सुगंधित धान का बीज वितरण करना काफी सराहनीय है। उक्त कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी केके साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के आर वर्मा और हरिशंकर सुमेर उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


