फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के विकासखंड फिंगेश्वर के संयोजक यशवंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 7 जुलाई 2023 को घोषित आंदोलन के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय रावणभाठा मैदान गरियाबंद में धरना प्रदर्शन एवं मुख्य सचिव के नाम पर कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया। हमारी प्रमुख मांग सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता के केंद्र के समान अतिथि से महंगाई भत्ता पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के अनुसार चार स्तरीय वेतनमान एवं अनियमित संविदा विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि सेवा गणना करने एवं पूर्ण पेंशन लाभ अहतादाही सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करने की मांग की गई है। श्री साहू ने बताया कि बरसात के बाद भी धरना प्रदर्शन में काफी भीड़ रही। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों का 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। जो कि अभी भी केंद्र कर्मचारियों 4% कम है। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लिहाजा संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज 7 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन यथावत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भक्ता है। उस पर राज्य सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। 7 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक तहसील जिला मुख्यालयों में कर्मचारी अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। जिले के कर्मचारी गरियाबंद के रावणभाठा मैदान में धरना प्रदर्शन किया।
There is no ads to display, Please add some


