फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर 2 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित किया गया। 6 जुलाई को शिविर में ग्रेट कैंप फायर का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अतिथि पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड के संघ गरियाबंद अध्यक्षता में बैशाखू राम साहू मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड गरियाबंद व विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुबाला रात्रे सभापति महिला व बालविकास स्वास्थ्य जिला पंचायत गरियाबंद, डा. रामकुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष, मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड गरियाबंद जिला संजीव चंद्राकर आजीवन सदस्य भारती अग्रवाल प्राचार्य नूतन साहू कवि एवं समाजसेवी की उपस्थिति में ज्ञानदायिनी हंस वाहिनी वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं ज्योति से ज्योति जलाते चलो गीत के माध्यम से दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के संचालक टी के एस परिहार (एच टी सी) द्वारा वाचन किया गया। शिविर में प्रशिक्षण ले रहे स्काउट गाइड द्वारा राजस्थानी नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्पा साहू ने कहा कि अपने प्रति दूसरों के प्रति ईश्वर के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अनुसाचित एवं संस्कार की शिक्षा लेकर समाज एवं देश सेवा के लिए उनमें भाव जगाया जाता है। सीखना एक सतत प्रक्रिया है। प्रत्येक इंसान में सीखने की ललक होनी चाहिए तो वो जीवन पर्यंत सीख सकता है। वैशाखु राम साहू मुख्य आयुक्त स्काउट ने कहा कि हमें जो जीवन मिला है उसे परोपकार दूसरों की सेवा में लगा देना चाहिए। जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि स्काउट गाइड की प्रशिक्षण शिविर में आपकी योग प्रेम व भाईचारा के साथ सीमित साधनों एवं अभाव में जीवन जीने की कला सिखाती है। डा. रामकुमार साहू पूर्व मुख्य आयुक्त ने कहा कि अनुशासन स्काउट गाइड है। इस अवसर पर करुणा मसीहा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित क्षत्रिय कुलेश्वर प्रधान, पूरन लाल साहू,चैतन्य यदु, रजनी पाटकर, ममता तारक, प्रेम लाल साहू, रोवर यशवंत साहू, स्काउट गाइड,उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


