छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा अंचल की बेटी के अपरहण व धर्मांतरण के आरोप के मुद्दे पर सर्व हिन्दू समाज के दुसरे दिन धरना प्रदर्शन के बीच बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी पहुंचे। जिसमें सभी सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बात कर धरना स्थल पर छुरा थाना प्रभारी को बुलाकर सभी समाज प्रमुखों से जांच के संबंध में रूबरू करवाए। जिसमें थाना प्रभारी ने सर्व हिन्दू समाज को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द हम बेटी को ढूंढ कर लाने में सफल होंगे हमें थोड़ा समय जरूर लग रहा है लेकिन हम बेटी को ढूंढने में सफल होंगे कहते हुए आश्वस्त किया।
इसी क्रम में सर्व हिन्दू समाज ने आगे यह निर्णय लिया कि बेटी के मिलते तक हमारा यह शांति पूर्वक धरना लगातार नगर पंचायत छुरा के सामने रंगमंच भवन में जारी रहेगा। जिसमे सभी समाज के द्वारा पाली पाली कर एक एक दिन का समय निकालकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। ठीक उसी तरह सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा ने भी ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम दो ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच के साथ ग्रामीण भी उपस्थित के रहेगें।
There is no ads to display, Please add some


