गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड छुरा अंचल की बेटी के अपहरण मामले पर संज्ञान लेते हुए अमितेश शुक्ल , प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम ने पुलिस प्रशासन को तत्काल दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस प्रकार की घटना पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिये। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को इस प्रकार के प्रकरणों पर तत्काल संज्ञान लेकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए और यदि किसी कारण से विलंब हो रहा है तो पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को जनता के समक्ष विलंब किन कारणों से हो रहा है, यह स्पष्ट करते हुए विधिवत् स्टेटमेंट दिया जाना चाहिए, ताकि जनता में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
There is no ads to display, Please add some


