गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन की मंशा अनुसार प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द में आज बेगलेस पर बोलेगा बचपन कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू की उपस्थिति में किया गया। शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हमें पहली बार मंच पर बोलने का अवसर मिलता है और हमें कुछ भी नहीं सुझता कि हमें क्या बोलना चाहिए हमें उन लोगों में से अधिकतर लोगों के जीवन में ऐसा अवसर उनकी बचपन में ही आता है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में मंच पर बोलने की हिचकिचाहट को दूर करने के लिए एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बोलेगा बचपन का नाम का अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी में से प्रतिदिन 2 विद्यार्थी प्रातः प्रार्थना सभा के समय अपना परिचय देंगे आज का सुविचार बताएंगे एवं उस दिन की 5 सबसे बड़ी खबर को अखबार से पढ़कर सुनाएंगे इससे बच्चे के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी एवं स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को देश-दुनिया का महत्वपूर्ण खबरों के बारे में पता चल पाएगा। बोलेगा बचपन मौखिक अभिव्यक्ति अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम ध्यान 15 जुलाई 2023 से शुभारंभ किया जा रहा है। जिसको प्रारंभिक शाला सिर्री खुर्द में भी प्रारंभ किया गया। निश्चित रूप से इसका सार्थक परिणाम बच्चों पर दिखेगा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू संस्था प्रमुख जगन्नाथ ध्रुव घनश्याम कंवर मंदाकिनी साहू निरूपा निषाद लीलाराम मतावाले तेजराम साहू शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन गरियाबंद की अभिनव पहल बोलेगा बचपन का शुभारंभ प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द में
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



