गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फर्सी उत्पादक संघ बाशिंग द्वारा राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के सदस्यों एवं खनिज अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यावरण महोत्सव अंतर्गत प्रतिवर्ष अनुसार खदान क्षेत्र में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर खदान ठेकेदार पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय प्रमोद तिवारी अशोक राजपूत शरद चतुर्वेदी गोपीचंद बनर्जी ईश्वरी साहू पवन यादव भागीरथी साहू किशोर सचदेवा कमल ऐसानी सुरेश साहू राजेश साहू फगेंद्र यदु समीर यदु नागेन्द्र साहु पुनेन्द्र साहु पहटिया राम अर्पित सोनी सहित सभी व्यापारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह का संचालन अशोक राजपूत एवं आभार विकास बंगाली ने व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


