प्रेम अग्रवाल
रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के नवागढ़ बीट के मध्य कल रात से हांथीयो का दल विचरण कर रहा है वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री हेमलाल जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल रात 41 हांथीयो का दल छाल क्षेत्र से नवगढ़ के आम बगीचा के पास आ गया था था हांथीयो के दल में 13 शावक हांथी है वर्तमान समय मे नवागढ़ बीट के बर्नाकुण्डा व जरकट जंगल मे कक्ष क्र 1207 से 1213 के बीच विचरण कर रहे है । बरसते पानी मे कल रात से हांथीयो से लोगो के बचाव के लिए बीट गार्ड श्री लकेश्वर राठिया हांथी मित्र दल पूरा वन अमला गाँव गाँव जाकर लोगो को हांथीयो के बारे में जानकारी दे रहे है । और सुरक्षा के लिए सतर्क रहने अपील कर रहे है । वन परिक्षेत्र अधिकारी ने एसडीओ मनोज कुमार विश्वकर्मा फारेस्ट के मार्गदर्शन में हांथीयो से जन हानि से बचाव के लिए मुनादी से लेकर लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर रहे है साथ ही पल पल के अपडेट से ग्रामीणों को अवगत करा रहे है
There is no ads to display, Please add some


