गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में आयोजित भगवान श्री बजरंग बली देव मंदिर नव निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा, संत समागम, सनातन धर्मी सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री महावीर देव जी का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। उन्होंने वहां उपस्थित संत महात्माओं से मिलकर, चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिए। आज के इस शुभ अवसर पर कृष्णा अवस्थी जिला महामंत्री , मंडल अध्यक्ष ग्रामीण बलोदा बाजार डोमन वर्मा , प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेंसुलाल धुरंधर , विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धनंजय साहू , नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल , वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सोनी , आलोक अग्रवाल , पवन जायसवाल ,श्रीमती रजनी केशरवानी ,श्रीमती रीटा केशरवानी , सहित भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


