चंद्रशेखर जायसवाल
सारंगढ़(गंगा प्रकाश)। चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश में विधानसभा के लिए समय नजदीक आ चुका। किंतु राजनीतिक पार्टियां अपनी जड़े मजबूत करने में जुट गई हैं। भाजपा की चुनावी सरगर्मी और तेजी से बढ़ गई है। पार्टी के उठापटक का असर विधानसभा क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। जाति सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता उग्रसेन चौहान (44 वर्ष) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बताया जाता है कि कोरना काल में निडर होकर लोगों की जान बचाया एवं ग्राम बेंगची के लोगों को उल्टी दस्त से निजात दिलाया था हम ग्रामवासी उनकी यह सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। ये 17 वर्ष से निजी स्कूलों में कार्यरत रहे। हमेशा समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। जैसे कि वृद्धा पेंशन ,दिलवाना किसी को बैंक ले जाना, किसी को हॉस्पिटल ले जाना यह इनकी पेशा है। जो दूसरों के दुख दर्द को समझे ऐसे ही हमारे उग्रसेन चौहान भैया जी उदार दिल मिलनसार है। इनके टिकट दावेदारी को देखकर पूरा बरमकेला के चौहान समाज एवं सर्व समाज क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इनका राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधि काफी अच्छा है। हमारे बरमकेला क्षेत्र से सारंगढ़ विधानसभा के लिए अच्छा दावेदार है पार्टी इन को टिकट देती है तो भाजपा की जीत निश्चित है।
There is no ads to display, Please add some


