गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद सत्यमेव जयते के नारे लगाए। नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमैन ओम प्रकाश बंछोर ने कहा केंद्र सरकार को केंद्र की सत्ता खोने का डर सता रहा है। इसलिए किसी तरह के अनर्गल आरोप लगाकर राहुल गांधी को परेशान कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा अदालत ने हमारे नेता राहुल गांधी को न्याय दिया है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। माननीय उच्चतम न्यायालय को न्याय पूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता तहे दिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


