गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।आबकारी विभाग गरियाबंद ने अवैध शराब के मामले में छापामार कार्यवाही करते हुए दो प्रकरणों में ओड़िसा प्रांत निर्मित कुल 146 लीटर शराब जप्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त देवभोग के अंतर्गत ग्राम झिर्रीपानी, शेम्ला मार्ग थाना देवभोग के पास सूचना के आधार पर अरोपियों को भागते हुए देखकर शेमला मार्ग के किनारे विधिवत तलाशी जांच की जाने पर मार्ग किनारे झाडियों के बीच में अलग-अलग जगह से 520 नग ट्रिपल लाल घोडा छाप एवं 189 डबल लाड घोडा छाप (प्रत्येक में 200-200 एमएल) कुल 141.800 बल्क लीटर उडीसा प्रांत निर्मित हाथभटठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया। आरोपी की पतासाजी किया गया कोई पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) क 34(2) 59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार आरोपी वासू गोंड़ के किराया दुकान की विधिवत तलाशी लिए जाने से 7 नग हंटर बीयर उडीसा निर्मित (प्रत्येक में 650-650 एमएल)कुल 4.55 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आरोपी वासू गोड़ ग्राम दरलीपारा के विरूध्द 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। इस प्रकार दो प्रकरणों में कुल 146.35 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई। जिसे मौके पर जप्त किया गया।
आबकारी विभाग ने दो प्रकरणों में ओड़िसा प्रांत निर्मित 146 लीटर शराब किया जप्त
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



