गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर रोकथाम हेतु सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को हटवाने एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने निर्देशित किया गया है इसके पालन में लवन थाना प्रभारी केसर पराग द्वारा लगातार मुख्य सड़कों का भ्रमण किया जा रहा है एवं ग्रामीणों को अपने-अपने मवेशियों को सड़क से दूर रखकर घर में बांधकर रखने समझाईश दिया जा रहा है एवं आवारा पशु जो रोड से हटाने के बाद भी वापस आकर सड़क पर बैठ जाते हैं जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है एवं दुर्घटना का कारण बनती है उसकी रोकथाम हेतु स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर सड़कों पर आवारा घूमने वाले मवेशियों के गले में रेडियम युक्त पट्टा पहनाया जा रहा है जिससे यदि वे पशु सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं तो आने जाने वालों को वह आसानी से नजर आ जाए एवं किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके इसके लिए यह अभियान अभी लगातार जारी है
There is no ads to display, Please add some


