गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर पंचायत के एल्डरमेन ओमप्रकाश बंछोर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश सरकार के लिए जनहित व किसान हित में किए गए कार्यो के कारण प्रदेश के किसान बहुत ही खुशहाल है। भाजपा वाले प्रदेश के किसानों की खुशी देखकर बौखला कर दुखी हो रहे है। भूपेश सरकार द्वारा 2800 रूपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी तथा 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है। ताकि प्रदेश के किसान समृद्ध शाली बन सकें। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भारी मतों से विजय होंगी। आज कृषक, श्रमिक, व्यापारी सभी वर्ग खुश है। उन्होंने बताया कि किसानों को कर्जदार बनाने की पूरी पलानिंग कर ली थी, लेकिन उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा नही ंतो किसान जमीन बेचकर पलायन करने मजबूर होते।
There is no ads to display, Please add some


