गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-कांग्रेस ईडी के लगातार कांग्रेस के ही नेताओं पर पड़ रहे छापों को विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुददा बनाने में लगी है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किया जा रहा ईडी का दुरूपयोग छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। राजिम विधानसभा में कांग्रेस की प्रबल दावेदार एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि कांग्रेस ईडी की षडयंत्रपूर्ण कार्यवाही को जनता के बीच लेकर जायेंगे। भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कामों और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराई हुई है। वह नहीं चाहती सरकार के जनकल्याणकारी काम आने वाले चुनावों में मुददा बने इसलिए वह ईडी की कार्यवाही करवा कर राज्य में भ्रम का वातावरण बनाना चाहती है। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस षडयंत्रो को बेनकाब करेगी तथा हर बूथ तक अपने सरकार की योजनाआें के साथ सरकार के कामों में बाधा पहुंचाने के लिए की जा रही है ईडी की कार्यवाही भी मतदाताओं को बतायेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईडी अपना मूल का करती तो रमन सिंह, उनके पुत्र अभिषेक सिंह, दामाद पुनित गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित सभी भाजपा के सहयोगी जेल में होते। मोदी सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री एवं भाजपा नेता सलाखों के पीछे होते। असल में भाजपा ईडी को राजनैतिक संगठन की तरह इस्तेमाल कर रही है। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि ईडी का काम मनीलांड्रिंग की जांच करना है। छत्तीसगढ़ में ईडी सीएजी के जैसे काम कर रही है। एक विभाग में गड़बड़ी नहीं पकड़ पाती तो दूसरे विभाग जांच करने पहुंच जाती है। ईडी की छटपटाहट बता रही है कि वह येन केन प्रकारेण राज्य की भूपेश सरकार को बदनाम करने के लिए अवसर खोज रही है। उसे कुछ नहीं रहा तो रोज नयी कहानियां गढ़ कर सरकार की छवि खराब करने स्टोरी प्लांट कर रही है। फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि ईडी रमन सिंह सरकार के घोटालों की जांच कब करेगी ?
भाजपा द्वारा ईडी का दुरूपयोग ही प्रदेश में चुनाव का बनेगा बड़ा मुद्दा-पुष्पा साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




