गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक के द्वारा ग्राम बकली मे वीर बलिदानी गुरुबालक दास जयंती एवं युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवराज धर्मगुरु खुशवंत साहेब रहे। बकली पहुँचने पर युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती व ग्रामवासिओ द्वारा गुरु जी का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् गुरु खुशवन्त साहेब ने बाबा गुरुघासीदास जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर गाजेबाजे के साथ सभास्थल की ओर बढ़े।कार्यक्रम स्थल में गुरु बालकदास के फोटो पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गुरुजी को सुनने भारी संख्या में भीड़ उपस्थित थे। गुरुजी ने समस्त मानव समाज को सन्देश देते हुए कहा कि मनखे मनखे एक समान बाबा जी का उपदेश है जो आज ग्राम बकली में दिखाई दिया। जहाँ सतनामी समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगो की उपस्थिति है। आज बाबा जी का सपना सच होता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही गुरु जी ने जयस्तंभ के महत्व को समस्त मानव समाज को बताया। इस कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब सुशील जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मनीष हरित जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गरियाबंद पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज राजिम गोपीचंद बनर्जी भोला जांगड़े सतनाम सेना रायपुर सतनामी समाज अध्यक्ष बकली देवानंद मन्नाडे उपसरपंच मिरी नंदू खुटे मनहरण मीरी हसमन भारती लक्छ्मण भारती टिकेश आदिल राजेश परमार देवप्रसाद बघेल कमल बंजारे ललित हेमंत बांधे शमेलाल आदिल आशीष आदिल रोहित आदिल अगम आदिल महेश मीरी तामराज प्रदीप अरुण बंजारे प्रमोद बंजारे सन्नी बंजारे व युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी ग्राम बकली व आसपास गांव लोग के भारी संख्या मे उपस्थिति हुव ।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




