फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-आम आदमी पार्टी ने राजिम विधानसभा में बड़ा धमाका करते हुए किसान नेता एवं पिछले 5-7 वर्षों से राजिम विधानसभा क्षेत्र में अनेकों बार किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कृषि कृषक संबंधी समस्याओं-कठिनाइयों को लेकर सतत् संघर्ष करने वाले फ़िंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी के युवा नेता तेजराम साहु “विद्रोही” को उम्मीदवार घोषित किया है।श्री विद्रोही गत वर्ष दिल्ली में चले अब तक के सबसे बड़े एवं लंबे आंदोलन में अंचल के किसानों के साथ भाग लिया था।इस आंदोलन के चलते तेजराम के साथ अंचल के गाँव गाँव के किसान उनसे जुड़े रहे।उन्होंने गत माह ही अपने 200 साथियों के साथ राजिम में ही आम आदमी पार्टी में पूरे जोश खरोश के साथ प्रवेश किया था।उनके नेतृत्व में फिंगेश्वर से गरियाबंद तक बदलाव पदयात्रा भी गत दिनों निकाली गई थी।जिसमे 8-10 मेटाडोर चार चक्का वाहनो के साथ सैकड़ो आम आदमी कार्यकर्ता शामिल थे।पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता एवं राजिम विधानसभा में तेजराम की सक्रियता से लग रहा था की पार्टी तेजराम के नाम पर राजिम विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रवेश कर सकती है।पार्टी द्वारा उन्हें राजिम विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने से चुनाव त्रिकोणीय हो जाये तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।राजिम विधानसभा में जातिवाद का गणित भी तेजराम साहु के आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनने से रोचक बन पड़ा है।
There is no ads to display, Please add some


