फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन पर भाजपा नेता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बोधनराम साहु ने कहा की केन्द्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक देश, एक चुनाव या कहें वन नेशन, वन इलेक्शन पर गत 2 सितंबर को एक 8 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह समिति संविधान और कानून के तहत लोकसभा,विधान सभा,नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव साथ कराने की संभावना तलाशने के साथ साथ एकल वोटर लिस्ट और वोटर आईडी को बनाये जाने की सिफारिश भी करेगी। यही नही एक साथ चुनाव होने के बाद यह चक न टूटे इसके लिए जरूरी सुरक्षा उपाय भी सुझायेगी साथ ही अन्य जरूरी बिन्दुओं के अलावा संविधान संसोधन की सिफारिश भी सरकार से कर सकती है।
कुल मिलाकर कहें तो तहत यह महात्वाकांक्षी भारत के सपनों को पंख लगाने का काम यह समिति करेगी ऐसी उम्मीद जताते हुए भाजपा नेता बोधनराम साहु ने उक्त बाते कही है। श्री साहू ने आगे बताया कि एक पूर्व राष्ट्रपति, एक वरिष्ठ वकील, तीन राजनेताओं के अलावा तीन संबंधित पूर्व नौकरशाहों (अफसरों) को समिति में रखे जाने को एक ठोस कदम बताते हुए बोधनराम साहु ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय को संजीदा बताया है और कहा है कि यह आधुनिक भारत के सपनों को मूर्तरूप देने के साथ-साथ समय की मांग है कि सन् 1967 के बाद से जो चक टूट गया था उस चक्र को पुनः प्रारंभ करने से देश को विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर करने में मदद मिलेगी।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




