फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार भूचुनाव के अंतिम दो-तीन माह में चौतरफ़ा पैसा बटोरने में लगी है।सीमेंट का भाव एक साथ 50-60 रू प्रति बोरी बढ़ाने के फ़िराक़ में कांग्रेस कोरोडो रुपये चुनावी फण्ड की व्यवस्था के जुगाड़ me है।पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार चलाचली की बेला में है यही कारण है की कांग्रेस के नेता अर्श से लेकर फर्श तक पैसा समेटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही नहीं वरन् कांग्रेस के मंत्री, विधायक अपना आपा खोकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के लिए एटीएम बना दिया है।वहीं दूसरी ओर यहां के मंत्री विधायक लाखों करोड़ों रुपये के घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर मफिया राज चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, पीएससी,चावल,धान,आउटसोर्सिग, तेंदूपत्ता,गोठान,शराब,ऑनलाइन सट्टा मफिया को खुला संरक्षण है।श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ में करीब 20 लाख युवाओं के खाते खुलवा कर महादेव एप जिसका संचालन दुबई से हो रहा है, में करोड़ों रुपये का खेल भूपेश सरकार के राज में चल रहा है। कोयला घोटाले में रायगढ़ के एक कांग्रेस विधायक के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि क्या उनमें इस वीडियो को स्वीकार करने की हिम्मत है। क्या उस विधायक के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


