फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की पौने पाँच साल की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियो की चर्चा करते हुए विधायक प्रतिनिधि करीम ख़ान ने कहा की हमारी सरकार विगत पौने पाँच सालो से सभी क्षेत्र समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है. किसी ने भी नहीं सोचा था कि गोबर की भी खरीदी होगी, लेकिन हमने यह कर दिखाया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक आत्मनिर्भर एवं खुशहाल राज्य के रूप में तेजी से उभरा है।श्री खान ने कहा कि यही वजह है कि छ.ग. लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने आतुर है।
There is no ads to display, Please add some


