अजय चक्रधारी
सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। प्रेमनगर वन परिक्षेत्र में जंगली जानवर भालू के हमले से एक चरवाहा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामीण पास के ही बकालो जंगल में मवेशी चराने गया हुआ था जहां भालूओं ने उसे घेर कर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह मवेशी चराने के लिए पास के ही बकालो जंगल में गया हुआ था जहां अचानक उसे जंगली भालूओं ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया बचने की कोशिश में वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण उसकी ओर आने लगे जिसे देखकर खूंखार जंगली भालू जंगल की ओर चले गए
फिलहाल घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है
There is no ads to display, Please add some


