फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सिर्फ वोटों की राजनीति के चलते भाजपा द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल लाने से महिलाओं की स्थिति नहीं बदल जाएगी। इसके लिए छ.ग. की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की महिलाओं की समृद्धि एवं समाज में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने की योजनाओं के क्रियान्वयन पर है। उक्त बातें कहते हुए फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिला समृद्धि और स्वाभीमान के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर थे हर गांव में एक महिला को ग्राम प्रहरी बनाने का वादा 2003 में भाजपा ने किया था। सरकार में रहते वे ठगते रहे एक भी ग्राम प्रहरी नहीं बनाए कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई कांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित है। श्रीमती साहू ने कहा कि दूसरी ओर भूपेश सरकार ने पहले दिन से ही महिलाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए है। भूपेश सरकार में आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ताओं का मानदेय लगभग दुगना हो गया है, रसोईयों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गई है। जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सहायता राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया है। यह सब महिलाओं की समृद्धि के कारण बनते जा रहे है।
There is no ads to display, Please add some


