फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर में आज महिला नेत्री श्रीमती प्रियंका शुक्ला का क्षेत्रीय प्रवास के दौरान आगमन हुआ। इस अवसर पर श्रीमति शुक्ला ने स्थानीय मानस मंदिर भवन में नगर की अनेक महिलाओं से मुलाकात कर गृह कार्य तथा अन्य काम काज के विषय में वृहत चर्चा की। उपस्थित महिलायें श्रीमति सुनीता श्रीवास श्रीमति अनुसूया यदु गुंजा सोनी तृप्ति यदु संगीता यदु भावना श्रीवास रेवती यदु पदमा श्रीवास रत्ना यदु सुनीता नायक सावित्री विश्वकर्मा कविता शर्मा शोभा विश्वकर्मा हेमलता सिन्हा प्रभा जैन माधुरी निर्मालकर सरस्वती सोनकर आदि ने श्रीमति प्रियंका शुक्ला से चर्चा में कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त किए एवम् आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को जिताने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किए।
There is no ads to display, Please add some


