फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम कौन्दकेरा एवं पुरेना के ग्रामीणों एवं कृषकों द्वारा पिछले लंबे समय से अपनी समस्याओं एवं ग्राम में व्यात अनियमितताओं के बारे में लगातार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की। परंतु अब तक ग्रामीणों को संतोषजनक कार्यवाही न होने से ग्रामीणजन 6 अक्टूबर शुक्रवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के बैनर तले आंदोलन करने का निर्णय लिया है। अ.भा. क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव हेमन्त टण्डन ने बताया कि ग्राम कौंदकेरा एवं पुरेना के ग्रामीणों-कृषकों की समस्याओं पर कार्यवाही करने की मांग करत हुए 6 अक्टूबर को पं. सुन्दरलाल शर्मा चौक में ग्राम कौंदकेरा-पुरेना के ग्रामीण द्वारा एक दिवसीय सभा-रैली के बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया जायेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन का विस्तार किया जायेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगा।
There is no ads to display, Please add some


