फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जातिगत समीकरण के हिसाब से राजनीतिक पार्टियों में टिकट वितरण में ओबीसी जातियों को साधने में पीछे नहीं रहती है। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, साहू समाज और यादव समाज की जनसंख्या लगभग बराबर है। क्रमशः 12-13, 11-12 और 10-11 के अनुपात में है। अनुसूचित जाति के लिए 10 सीट आरक्षित है। साहू समाज को लगभग 7 से 10 टिकट दिया जाता रहा है परंतु यादव समाज को 1-2 से कभी ज्यादा नहीं दिया गया। पिछले बार कांग्रेस द्वारा 3 टिकट दिया गया और तीनों विजयी रहे और कांग्रेस की सरकार बनी। पिछले बार भाजपा ने एक भी यादव समाज के प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब विधानसभा चुनाव के लिए गिनती के समय रह गए है और राजनीतिक पाटियॉ अपने सामाजिक समीकरण के हिसाब से छत्तीसगढ़ में निवासरत संख्या के अनुपात में जातियों को टिकट देकर साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में फिंगेश्वर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं यादव समाज के जिला संरक्षक तथा यादव समाज के पूर्व राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूनम यादव द्वारा कांग्रेस से 10 भाजपा से 10 एवं बसपा से 05 टिकट देने की मांग की है। यदि जो राजनीतिक पार्टियां यादव समाज की इस मांग को अधिक महत्व देगी। उन्हें टिकट वितरण के आधार पर छत्तीसगढ़ में निवासरत लगभग 25 लाख यादवों का समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस मांग के लिए सभी यादव उपवर्ग एकमत है और अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग स्थानां में निरंतन जिन पाटियों से जुड़े है। उन पार्टियों से मांग कर रहे है। अगर कोई राष्ट्रीय दल यादव समाज को उनके मांग और उनके राजनीतिक अधिकार से वंचित कर मुख्यधारा से जुड़ने से रोकने की कोशिश करेगा तो छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में कार्यरत यादव संगठनों के माध्यम से ऐसी राजनीतिक पार्टियों को अपनी संगठन का ताकत दिखाएंगे। पूनम यादव ने कहा कि और फिर चुनाव के परिणाम आने पर राजनीतिक पार्टियों को यादव समाज के संगठन और उनकी ताकत का अंदाजा खुद ही लग जाएगा। इसलिए हमारी मांग है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट दे।
छत्तीसगढ़ में यादवों की संख्या के अनुपात में राष्ट्रीय पार्टियों से टिकट की मांग
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




