फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।भाजपा फिंगेश्वर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा यदु ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की कैबिनेट ने करोड़ो उज्जवला योजना के लाभार्थियों महिलाओं को मिलने वाले गैस सिलेंडर पर सब्सिडी में बढ़ोतरी करते हुए 300 रू. कर दिया है। अब उज्जवला योजना के तहत महिला उपभोक्ताओं को 600 रू. की दर पर उज्जवला गैस सिलेंडर मिलेगी। जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने इस फैसले के लिए मोदी केबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी केबिनेट की बैठक के समापन होने के बाद केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें भाजपा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने रक्षाबंधन एवं ओणम के अवसर पर रसोई गैस में 200 रू. की कटौती की थी जिससे 1100 रू. में मिलने वाला गैस सिलेंडर 900 रू. में मिलने लगा एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 700 रू. में गैस मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थियों बहनों की सब्सिडी को अब 200 रू. से बढ़ाकर 300 रू. किया गया है। जिससे उज्जवला योजना की लगभग 9 करोड़ 60 हजार बहनों को 600 रू. में गैस सिलेंडर मिलेगा। महिला सशक्तिकरण में केन्द्र सरकार का यह फैसला मिल का पत्थर साबित होगा।
There is no ads to display, Please add some


