फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -एक दंतेल हाथी फिर फिंगेश्वर क्षेत्र में आ जाने से अंचल में डर एवं दहशत का माहौल है। शुक्रवार की रात अचानक पाण्डुका परिक्षेत्र से दंतेल हाथी जंगल के रास्ते फिंगेश्वर नगर से मात्र 6 किलोमीटर दूर गनियारी जंगल के रास्ते गनियारी गांव के रहवासी इलाके में पहुंच गया। इससे गनियारी सहित आसपास गांव में हड़कंप मच गया है। रहवासी गांवो में ग्रामीण घरो में कैद हो गए हाथी गांवो में घूमते हुए जंगल की तरफ निकल गया। वनविभाग एवं हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथी का लोकेशन लेते हुए आसपास 20 गांवो में एलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने की उद्घोषणा करते रहे। वन विभाग के मनीष ठाकुर ने आज बताया कि शाम तक वह दंतेल हाथी गनियारी जंगल के रास्ते अभी दिनभर गनियारी-फुलझर के जंगल में है। अभी तक हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हाथी जंगल के रास्ते आने वाले धान के खेतों में जरूर नुकसान कर रहा है। वन विभाग के लोग तथा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथी में नजर रखे हुए है। गनियारी-फुलझर के साथ साथ जोगीडीपा सहित आसपास के सभी गांवो में मुनादी कर लोगों को रात में गांव के बाहर अकेले न जाने एवं हाथी से सतर्क रहने की अपील की गई है। मनीष ठाकुर ने बताया की हाथी रात में ही मूमेंट करता है। रात्रि में उसे जंगल के रास्ते ही आगे चले जाने की संभावना है। शाम 6 बजे तक वह दंतेल हाथी जंगल में ही विचरण कर रहा है। रात्रि में ही उसके आगे मूमेंट करने की संभावना है।
There is no ads to display, Please add some

