फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला गदहीडीह (गणेशपुर) वार्ड क्रं. 15 नगर पंचायत फिंगेश्वर में दिनांक 17.10.2023 दिन मंगलवार को मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी मतदाताओं को शपथ दिलाया गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए हम अपनी लोकतांत्रिक परम्पराओं को मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, जाति, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस कार्यक्रम में तीन नये मतदाता भूपेन्द्र यादव, नेत्रकांत धु्रव, हरिशंकर यादव भी सम्मिलित हुए साथ में नगर के हिरामन साहू व भूतपूर्व प्रधानपाठक भरोसी राम धु्रव ने कहा कि भारत के संविधान में किसी भी चुनाव में प्रत्येक नागरिक को मतदाता करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर हो। श्रीमती योगेश्वरी धु्रव प्रधानपाठिका के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन व शपथ ग्रहण रूमण लाल साहू सहायक शिक्षक ने किया।
There is no ads to display, Please add some


