मैनपुर (गंगा प्रकाश)। जनक ध्रुव आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस से टिकट मिलने पर उनको मिठाई खिलाकर बधाई दिए। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होते ही आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव के समर्थक बधाई देने उनके निवास नहानबिरी पहुंचे। उन्हें दुसरी बार बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट मिला है। इस पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, जनक ध्रुव ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से उनको दुसरी बार सेवा करने के लिए अवसर मिला है। इसके लिए वह दिल्ली की सोनिया गांधी, राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे कुमारी शैलजा सहित केंद्रीय टीम और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीपक बैज अमरजीत भगत चरण दास महंत सहित सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया हैं। बधाई देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला जगत संजय त्रिवेदी टीकम सिंह कपिल गयचंद कोमर्रा जन्मेजय नेताम खेदु नेगी राम नागेश नेयाल नेताम सामंत शर्मा शाहिद मेमन जाकिर रजा भास्कर नेताम गैंदू यादव सुखराम यादव आदि शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


