फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।-लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार मतदान कार्य को सफल बनाने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अठ्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के स्काउट गाइड विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्काउट गाइड यूनिफॉर्म मे पूर्ण उत्साह के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान की भव्य रैली निकाली यह कार्यक्रम जिला शिक्षाअधिकारी रमेश निषाद जिला गरियाबंद के निर्देशन और भारत स्काउट गाइड जिलासचिव रोमन साहू के संरक्षण में संपन्न हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की यह रैली विद्यालय परिसर से गांव के चौपाल बसस्टैंड बस्तीपारा नवाडीह से होता हुआ गांव के गलियों से पानी टंकी से होकर पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे जिसका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व स्काउटशिक्षक एवं व्याख्याता दुष्यंत वर्मा,हरिश्चंद्र निषाद रोवर एवं अंजू डेकर गाइडर ने किया साथ ही प्राचार्य एम.आर.रात्रे और विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।स्काउट गाइड के चारों विंग के लीडर यामिनी,रोशन निशारानी,और मिथलेश ने अपने-अपने टीम का नेतृत्व किये। इस कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर बैनर बनाये और लाउडस्पीकर में चौक चौराहों पर रुककर मतदान जागरूकता हेतु नारा, चाहे नर हो या नारी,मतदान सबकी जिम्मेदारी।अपना फर्ज निभाना है वोट डालने जाना है।सबसे बड़ा दान,शत-प्रतिशत मतदान। आदि नारों से वातावरण गुंजायमान होने लगे ग्रामवासी अपने घरों से निकलकर बच्चों के साहस भरे कार्य का उत्साहवर्धन किया. ग्रामवासियों को शिक्षक दुष्यंत वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम मशीन की जानकारी दी और मतदान के महत्व बताते हुए कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है.भारत के प्रत्येक नागरिकों को स्वतंत्र मतदान का पूर्ण अधिकार है देश में सशक्त सरकार के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिकों का मतदान आवश्यक है साथ ही मतदान संबंधी प्रश्नों का निराकरण किया गया एवं अठ्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान कार्य हेतु प्रेरित किया.उक्त कार्यक्रम की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्रकुमार जोशी बीआरसी टिकेंद्र यदु, पूरन लाल साहू संकुल प्राचार्य बिजली,संकुल समन्वयक डगेश्वर ध्रुव ने बधाई दिए साथ ही ग्राम प्रमुख गणेश डहरिया उपसरपंच संतोष साहू एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विष्णु टंडन, शाला विकास समिति के सभी सदस्यों और ग्रामवासियों ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की सराहना की।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




