फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम बोरसी में पहली बार गरबा का आयोजन किया गया जिसमें से महिलाएं बच्चे बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। गांव में पहली बार आयोजन पर उत्सुकताएं बहुत ज्यादा है लड़कियों में एक अलग उत्साह नए-नए कपड़े वेशभूषा पहन कर आ रही हैं लड़कियां अलग-अलग परिधान में सज रही हैं लड़कियों में एक अलग उत्साह का माहौल लग रहा है। यह आयोजन 21 से 24 तक चलेगी इसमें आयोजक समिति ने निवेदन किया है कि जो भी महिलाएं बच्चे इस आयोजन में प्रतिभागी हिस्सा लेना चाह रहे हैं कार्यक्रम में शामिल हो सकते है प्रतिभागियों के लिए पहला,दूसरा,तीसरा और चौथा स्थान आने ग्रुपों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया जाएगा। ग्राम बोरसी में इन उत्सुकता के कारण श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा अगर ऐसे ही एक अच्छा माहौल रहा तो आने वाले समय में फिर से आयोजन किया जाएगा साथ ही ग्राम की युवा साथी दिलीप जांगड़े वासुदेव निषाद दिलीप साहू हेमंत साहू डोमेश्वर निषाद गिरिराज यादव जय प्रताप देवांगन सभी लोग सहयोग को प्रदान कर रहे हैं
There is no ads to display, Please add some


