आल इंडिया नृत्य एसोसिएशन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था आयोजन।


रायपुर(गंगा प्रकाश)। भिलाई में आयोजित नटवर गोपी कृष्ण इंटरनेशनल अवार्ड एंड कोपीटिशन इन डांस में राजधानी को आशिका सिंघल ने कथक में दूसरा स्थान हासिल किया।आल इंडिया नृत्य एसोसिएशन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्पर्धा में देशभर से 644 कलाकारों ने भाग लिया था।आशिका रायपुर के सृष्टि प्लाजो में रहने वाले अमित सिंघल की पुत्री और देवभोग के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश अग्रवाल के पोती हैं।
भिलाई में 24 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर तक होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगीत ,गायन नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय अवार्ड 2023 में आशिका सिंघल ने कथक में दूसरा स्थान हासिल किया।
आल इंडिया निर्त्य एसोसिएशन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा यह आयोजन करवाया गया। जिसमें देश भर से 644 लोग ने भाग लिया था। जिसमे अलग अलग वर्ग सोलो,ग्रुप आदि में विभाजित किया गया था। आशिका लगातार अपना परचम कथक में हासिल कर रही है। बचपन से उसे निर्त्य का शौक है और परिवार के तरफ से भी उसके कथक प्रेम को पूर्ण सहारा दिया गया।नियमित रुप से माता पिता द्वारा उसे इसकी शिक्षा ट्रेनिंग दी जा रही हैं।
जिले से सभाग और आज राष्ट्रीय स्तर में आशिका सिंघल अपना नाम ऊंचा कर रही है। साथ ही साथ छ:ग राज्य का भी नाम रोशन हो रहा है।

There is no ads to display, Please add some


