फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जैन संप्रदाय के शास्वत तीर्थ पालीताणा की धर्मधरा में श्वेताम्बर जैन समाज के जैन श्वततरगच्छ परम्परा के एक हजार वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ श्रृंगार खरतरगच्छाचार्य जिन पियूष सागर सूरि जी म.सा. एवं शताधिक साधु साविध्यों की पावन निश्रा में उपधाम तप की मंगलकारी आराधना आनंदपूर्वक संपन्न हुई। इस उपधान तप में यानी एक निश्चित दोनों के लिए साधकों को साध्वी साधु जीवन यापन करना होता है। इसी आयोजन में नगर सकल जैन समाज की सुश्राविका कु. राखी चोपड़ा पिता निर्मल चोपड़ा माता श्रीमती शोभा चोपड़ा ने 51 दिवसीय प्रथम उपधान तप यानी लगातार 51 दिन तक एक दिन उपवास एक दिन इकाशन की आराधना पालीताणातीर्थ में गुरू भगवंतो की पावन सानिध्यता में संपन्न की। तप आराधना पूर्ण कर गृह नगर फिंगेश्वर आगमन पर कु. राखी चोपड़ा का नगर के जैन मंदिर प्रांगण में अभिनंदन बहुमान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जैन श्री संघ वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं ने कु. राखी चोपड़ा का तिलक लगाकर माला पहनाकर श्रीफल भेंटकर स्वागत बहुमान एवं अनुमोदना की इस अवसर पर नवापारा नगर श्वेताम्बर जैन समाज की सुश्राविका श्रीमती ललिता संजय दुग्गड़ ने 51 दिवसीय प्रथम उपधान तप श्रीमती चन्द्रकला ज्ञानचंद बंगानी ने 28 दिवसीय तृतीय उपधान तप एवं श्री अंकित धरमचंद बाफना द्वारा तृतीय 28 दिवसीय उपधान तप करने पर फिंगेश्वर सकल जैन श्री संघ द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में नवापारा राजिम महासमुंद एवं छुरा से जैन बंधुओं ने भाग लेते हुए कहा कि फिंगेश्वर सकल जैन श्री संघ का यह संयुक्त बहुमान का प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय है। सकल जैन श्री संघ फिंगेश्वर के अध्यक्ष अरेन्द्र पहाड़िया, उपाध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, सचिव अभिषेक दुग्गड़, उपसचिव भरत बंगानी, कोषाध्यक्ष विमलचंद पगारिया आदि ने भी सभी उपधान तप करने वालों का स्वागत बहुमान सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया। इसके पूर्व नगर आगमन पर तपधारकों ने संघ सदस्यों के साथ मंदिर जी में विधिवत पूजा अर्चना की। स्वागत समारोह में संघ मेघराज चोपड़ा, नेमीचंद गोलछा, मूलचंद गोलछा, श्रीमती अनिला पहाड़िया, श्रीमती पम्मी पगारिया, श्रीमती उषा चोपड़ा, श्रीमती प्रभा गोलछा, श्रीमती आशा गोलछा, श्रीमती शोभा चोपड़ा, अंकित पहाड़िया, गौरव चोपड़ा, अंकुर पहाड़िया, शुभम गोलछा, शानु चोपड़ा, ऋषभ गोलछा, धीरज चोपड़ा, श्रीमती पूजा पहाड़िया, श्रीमती लक्ष्मी गोलछा, कु. मासूम चोपड़ा, कु. प्रिशा, अनविक, अंश, अभिज्ञा, मोहन शर्मा, रानी शर्मा, धनजी, राजू मामा, ज्ञानचंद बंगानी सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर रात्रि में मंदिर जी में भक्ति भजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगरी के गायक शुभम भंसाली ने अपने भक्ति गीतों से रात्रि 11ः30 बजे तक भक्ति की गूंज से सबको भक्तिमय कर दिया।
फिंगेश्वर सकल जैन समाज ने उपधान तपधारियों का किया बहुमान, राजिम के 3 उपधान धारियों का भी हुआ सम्मान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




