गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हमारे छोटे से शहर में बड़े नगरों की तरह दीवाली मेला का यह आयोजन अंचलवासियों के लिए काफी प्रसन्नता एवं अल्हाद करने वाला है। ऐसे आयोजन से मनोरंजन के साथ साथ त्यौहार से संबंधित नई नई जीचें देखने एवं खरीदने का मौका देने के लिए इस दीवाली मेला आयोजित करने वाली नगर की उत्साही महिलाएं निश्चित ही बधाई एवं धन्यवाद की पात्र है। नगर में पहली बार रविवार 5 नवंबर को नगर के समता क्लब मैदान में नगर की उत्साही महिलाओं द्वारा लगाए गए दीवाली मेला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करते हुए नगर की सबसे पुरानी निवेदिता महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रेमकुमारी तिवारी ने कहा कि महिलाओं का यह प्रयास प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। दीवाली मेला प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक अनवरत चलता रहा। मेला में खाने-पीने के नए नए आयटमों के साथ दीवाली मिठाई का स्टाल, कपड़ों, बर्तन, सजावट समान, पूजा सामग्री विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने की विधि, मेहंदी लगाने के अनेक स्टालों के साथ बच्चों के लिए कार चलाने, सायकल चलाने, बाईक चलाने के खिलौने चलाकर बच्चों ने भी काफी लुत्फ लिया। मेले के बीच बीच में रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में विजयी प्रत्याशियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। दिनभर भीड़भरा मेला प्रांगण महिलाओं की भारी भीड़ के साथ साथ श्री अमितेश शुक्ल की बहु श्रीमती प्रियंका शुक्ला, राजिम विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू, फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे अंचल के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायतों सदस्यों, नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाएं, युवाओं, बच्चों आदि के साथ साथ पत्रकारों आदि की उपस्थित से काफी सफल रहा। पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन श्रीमती ऋचा रात्रे एवं श्रीमती पूजा पहाड़िया, दीवाली मेले की व्यवस्था संचालन श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, श्रीमती अदिति पहाड़ि़या के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीवाली मेला आयोजन समिति ने नगर में प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने एवं उत्साहवर्धन करने के लिए सभी अतिथियों, सहयोगियों, इस्पान्सर करने वाले व्यवसायिक संस्थानों के साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति आभार एवं धन्यवाद् ज्ञापित किया है।
नगर में महिलाओं द्वारा आयोजित दीवाली मेला की हुई सर्वत्र प्रसन्ना, अतिथियों ने इसे सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य बताया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




