आरंग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है। इसी तारतम्य में भाजपा के आरंग प्रत्याशी भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भेट मुलाकात की इसी कड़ी मे गुरु खुशवंत साहेब ग्राम परसदा ( उमरिया) सेंध कोटराभाठा रीको चीचा बरौदा कायाबांधा झांझ राखी कुहेरा नवागांव और खपरी पहुंचे।ग्राम परसदा (उमरिया) सेंध कोटराभाठा और रीको में भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं चीचा बरौदा और कायाबांधा में ग्रामीण गुरु खुशवंत साहेब के सपोर्ट में सड़क में उतरे और अबकी बार भाजपा की सरकार के नारे लगाए। झांझ राखी और कुहेरा के मतदाताओं ने गुरु खुशवंत साहेब को बताया जब से शिव कुमार डहरिया यहां के विधायक चुने गए हैं। तब से आरंग का विकास रुक गया है। सड़कें और नालियां दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं हैं।नवागांव और खपरी में आम जनता को संबोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने कहा प्रदेश की जनता से पांच सालों में बहुत कुछ साहा है। कहने को तो शिव कुमार डहरिया आरंग के विधायक है लेकिन वे हमेशा रायपुर में अपने आकाओं को खुश करने में लगे रहते हैं। आरंग का विकास करना तो दूर बीते 5 सालों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का हाल चाल जानने भी नहीं आए हैं। ऐसे विधायक को धर्म नगरी आरंग से खदेड़ना ही होगा।
गुरु खुशवंत साहेब का आरंग विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार जारी भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा भरपूर समर्थन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



