गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।नगर की भाजपा नेत्रियों मतदाताओं से घर घर जाकर बता रही है कि भाजपा महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की सहूलियत एवं सुविधा देने वाली योजनाओं के साथ चुनाव मैदान में है। मौका है हम महिलाएं एकमुश्त भाजपा के कमल निशान में बटन दबाकर भाजपा को ही विजयी बनावें। भाजपा की संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गई ऐसी योजना है जिसका किसी ने पहले कल्पना भी नहीं की थी। महतारी वंदन योजना के तहत हर महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिला मतदाता इसे नई उम्मीद की रोशनी के रूप में देख रही है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि ऋण माफी से किसानों को लाभ होता है मगर महतारी वंदन योजना से देश की एक एक महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिशियल ट्रांसफर के जरिए पैसा महिलाओं के खाते में सीधे आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने घोषणा कि है कि किसानों को 2 साल का बकाया बोनस एकसाथ दिया जाएगा। साथ ही 3100 क्विंटल के दर पर धान खरीदी करने के पश्चात नगद पैसा तुरंत उनके हाथों में दिया जाएगा। किसानों को पैसे के लिए बैंको का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और कई दिन इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। भाजपा नेत्रियों बता रही है कि प्रधानमंत्री द्वारा लाया गया महतारी वंदन योजना महिलाओं के हित का पूरा ध्यान रखेगी वही नई घोषणा के मुताबिक किसानों के हाथों में सीधे नगद पैसा आएगा।
महतारी वंदन योजना को महिला मतदाता नई उम्मीद की रोशनी के रूप में देख रही है-भाजपा नेत्रियॉ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




