गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर ठेठवार यादव समाज फिंगेश्वर द्वारा मातर मिलन महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया इस अवसर पर फिंगेश्वर के राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों के द्वारा जिसमें जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर बिसौहा हरित पूर्व सरपंच डॉक्टर चंद्रशेखर हरित समाजसेवी दूजलाल बंजारे पूर्व नगर अध्यक्ष घनश्याम यदु संरक्षक नगर यादव समाज एवं मनचस्थ सभी अतिथियों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात सभी अतिथियों ने गौ माता को सोहई बांधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण में घनश्याम यदु संरक्षक नगर यादव समाज ने सभी समाज के प्रमुखों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया और इस प्रकाश पर्व पर सबको बधाई देते हुए विशेष रूप से राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह जी की बधाई देते हुए उन्हें अपनी ओर से बहुत साधुवाद दिया कि उन्होंने फिंगेश्वर जो की मंदिरों के नाम से प्रसिद्ध है ऐसे सभी मंदिरों को एक नया रूप प्रदान किया है इसके लिए उन्हें बधाइयां दी साथ ही मंच पर उपस्थित फिंगेश्वर के गौशाला के संचालक डॉक्टर चंद्रशेखर हरित को भी इस अवसर पर बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच बिसौहा हरित ने यादव समाज को धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों के कारण हम लोग भी इस दीपावली मिलन के कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक दूसरे से मिल पाते हैं साथ ही गौ माता का पूजन करने का अवसर हम सब लोगों को प्राप्त होता है इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया । अगले वक्ता दूज लाल बंजारे ने आज के वर्तमान स्थिति में समाज में लोग गोपालन से विमुख होकर दूसरे पालतू पशु जैसे कुत्ते पालन को अपना शान समझने लगे हैं इस पर कटाक्ष किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह जी ने दीपावली की शुभकामनाएं सभी नगर वासियों को देते हुए यादव समाज को बहुत.बहुत बधाई और धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक यदुनंदन श्रीवास धर्मवीर यादव राम जी विश्वकर्मा संतोष थदानी जितेंद्र ठाकुर ओमप्रकाश सिंह खेदू सिंहा मन्नू यदु अमृत यदु दशरथ बंजारे सुनहर यदु रविदत्त पांडे लाल चंद सिन्हा सुशील शर्मा सहित नगर फिंगेश्वर के यादव बंधु रज्जू यादव संतोष यदु गोपेश यदु विनोद यदु मनोज यदु दिलीप यदु बालमुकुंद यदु पप्पू यदु बलवंत यदु कमलेश यदु संतोष यदु योगी यदु चमन यदु यशवंत यदु अरविंद यदु त्रिलोक यदु पांडा यदु विजय यदु अनिल यदु हीरु यदु सोनल यदु सहित फिंगेश्वर नगर के समस्त यादव बंधु और माताएं जिसमे संतोषी श्रीवास्तव शांति कोसरे शीला यदु चंदा यदु पद्मा यदु मंटोरा यदु पुष्पा यदु संगीता यदु संध्या यदु सहित सभी माताएं एवम बहने शामिल उपस्थित। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखाड़ा प्रदर्शन रहा जिसमे नगर के मौली पर के जाबाज वीरों ने शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन उमेश यदु शिक्षक एवम सचिव ने किया साथ ही आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष तेजेश यदु ने किया।
नगर ठेठवार यादव समाज फिंगेश्वर द्वारा मातर मिलन महोत्सव का शानदार आयोजन किया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




