गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानभा के रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने मतदन उपरांत मतों की गणना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि राजिम विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना कार्य रविवार 03 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। राजिम विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी तथा ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को 28 नवंबर को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मतगणना केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मतगणना दिसव के दिन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम की सील को अभ्यार्थियों एवं उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों, रिटर्निंग अधिकारियों की विशेष उपस्थिति में खोला जाएगा। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम मशीन को लाने और मशीन को गणना के बाद जमा करने की प्रक्रिया की पूरी वीडियों ग्राफी भी कराई जाएगी। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस की मतगणना की जाएगी। इसके बाद ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना प्रेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। श्री नेताम ने कहा कि मतगणना स्थल में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक मीडिया सेंटर रहेगा। मीडिया कर्मियों को केवल मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति होगी। मीडियाकर्मी वीडियों कैमरा रख सकेंगे लेकिन ट्राइपॉड, बायपॉड रखने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28 नवंबर को जिला मुख्यालय में होगा। राजिम विधानसभा के रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईव्हीएम लाने एवं ले जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर, टेबुलेशन प्रभारी सहित ईवीएम, पोस्टल बैलेट एवं सुरक्षा नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना हाल में में रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। रिटर्निंग अधिकारी के अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति हाल में प्रवेश या निकासी नहीं कर सकता। मतगणना केन्द्र में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। श्री धनंजय नेताम ने बताया कि इस अवसर पर वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के जारी निर्देशों का किसी भी प्रकार से उल्लघंन न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
There is no ads to display, Please add some


